भ्रमण के शौक़ीन लोगों को अक्सर ऐसे पर्यटन स्थल ही अच्छे लगते हैं जहां वे प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद उठाने साथ -साथ उस खूबसूरती को अपने कैमरे में भी कैद कर सकें। विश्व भर में ऐसे लोगों का शौक पूरा करने के लिए खूबसूरत पर्यटन स्थल मौजूद हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में:
आइसलैंड (यूरोप)
विश्व के सबसे ठंडे प्रदेशों में स्थित आइसलैंड अपनी अनछुई प्रकृति और विशिष्ट वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। इसके साफ-सुथरे पुराने ढंग के शहर और नगर रंग-बिरंगी तस्वीरों के लिए शानदार तस्वीरें खींचने की बात है तो ऑरोरा बोरिआलिस या नार्दर्न लाइट्स इस प्राकृतिक आश्चर्य की शानदार झलक पेश करता है। यहां रात के समय आकाश चमकता है।
सिएम रीप (कम्बोडिया)
अंगकोर वाट विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक स्थल है। यह विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है। इस भव्य मंदिर का निर्माण 12वीं शताब्दी के शुरू में किया गया था और इसे इसकी शान के करन पहचाना जाता है। आप यहां लोमपेन्ह स्थित विभिन्न म्यूजियमों का भ्रमण कर सकते हैं जिसमें प्राचीन काल के अविश्वसनीय संग्रह मौजूद हैं। यहां सिहानुकबिले के बीच भी बहुत शानदार हैं।
कोस्टारिका (मध्य अमेरिका)
यह विश्व का सर्वाधिक पारिस्थिकीय आधार पर विभिन्नता से भरपूर क्षेत्र है। यहां कैरेबियाई प्राकृतिक सुंदरता के दर्शन होते हैं। यहां के ज्वालामुखी, उष्णकटिबंधीय जंगल, बोटैनिकल गार्डन्स, नदी, घाटियां तथा पैसिफिक और कैरेथियाई सागर के किनारे स्थित असंख्य बीच इसे सभी प्रकृति प्रेमियों के लिए सर्वाधिक लोकप्रिय बनाते हैं। यहां के आसमानी रंग के समुद्र तथा सफेद रेत बहुत शानदार दृश्य पेश करते हैं।
वाराणसी (उत्तर प्रदेश)
भारत की सर्वाधिक प्रसिद्ध धार्मिक नगरी वाराणसी तीर्थ यात्रा का एक प्रमुख केंद्र हैं। यह अपने रहस्यवाद के कारण पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। युगों-युगों से धार्मिक शिक्षा तथा सांस्कृतिक महत्व का केंद्र रहा है। गंगा के घाट विभिन्न धार्मिक आयोजनों के लिए तीर्थयात्रियों में प्रसिद्ध हैं। हर शाम यहां होने वाली गंगा की आरती एक आश्चर्यजनक दृश्य पैदा करती है क्योंकि श्रधालुओं के हाथों में पकड़े असंख्य दीयों का प्रतिबिम्ब जब गंगा में उभरता है। शानदार रामनगर का किला क्रीम कलर के चूना पत्थर से बना है जिसे विशिष्ट मुगल शैली में बनाया गया है। यह भी शहर का सुंदर दृश्य पेश करता है और काफी फोटोजैनिक भी है।
काजीरंगा नैशनल पार्क (असम)
असम स्थित काजीरंगा नैशनल पार्क विश्व भर के दो-तिहाई एक सींग वाले गैंडो का घर और विश्व विरासत स्थल है। साथ ही यह विश्व के संरक्षित क्षेत्रों में रहने वाले चीतों की सर्वाधिक संख्या वाला क्षेत्र है। यहां हाथियों, पनियल भैंसों तथा हिरणों का प्रजनन भी पूरे विश्व में सबसे अधिक होता है। काजीरंगा पक्षियों के लिए भी एक महत्त्वपूर्ण अभयारण्य है। यहां के हरियाले मैदान तथा दलदली भूमि वाइल्ड लाइफ पिक्चर्स खींचने के लिए अति उत्तम है।
ITP Indian Travel Places: Food, Travel, Tourism Business Events and Trade Shows