जहां कई देशों में नागरिकता के संबंध में बेहद सख्त नियम हैं वहीं दुनिया में कुछ ऐसे देश भी हैं जो एक मोटी फीस अदा करने वालों को अपने देश की नागरिकता प्रदान करते हैं। यहां बता रहे हैं कि कुछ देशों की नागरिकता अथवा एक्सटैंडेड वीजा प्राप्त करने के लिए आपको कितना खर्च करना होगा।
थाईलैंड (11 लाख रुपए से शुरू):
कम्बोडिया (1.7 करोड़ रुपए से शुरू):
1996 से ही कम्बोडिया विदेशियों को निवेश के बदले में नागरिकता दे रहा है। इसके लिए विदेशियों को कई विकल्प दिए जाते हैं। इनमें 1.2 कम्बोडियन रियालका निवेश अथवा देश की अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए 1 बिलियन कम्बोडियन रियाल दान दिए जा सकते हैं। आवेदन करने वालों को खमेर इतिहास तथा भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए। उन्हें कम्बोडिया आकर अच्छे व्यवहार, पुलिस व हैल्थ सर्टिफिकेट भी प्राप्त करने होंगे। इसके अलावा उन्हें नागरिकता की शपथ भी लेनी पड़ती है।
तुर्की (लगभग 7 करोड़ रुपए):
जनवरी 2017 में लांच की गई तुर्की के ‘इकोनॉमिक सिटीजनशिप प्रोग्राम’ के तहत पांच विकल्प हैं। इनमें से तीन विकल्पों के तहत नागरिकता के लिए तुर्की में 3 साल के दौरान निवेश करना होता है। उन्हें देश में 1 मिलियन डॉलर की सम्पत्ति खरीदनी होती है या तुर्किश बैंक में 30 लाख डॉलर जमा करवाने होते हैं या सरकारी बांड्स में 30 लाख डॉलर निवेश करने होते हैं।
स्पेन (लगभग 4 करोड़ रुपए):
स्पेन के ‘गोल्डन वीजा प्रोग्राम’ के तहत वहां की नागरिकता भी मिल सकती है। हालांकि, इसके लिए भारी रकम का निवेश देश में करना होता है। उदाहरण के लिए रियल एस्टेट में कम से 5 लाख यूरो अथवा 10 लाख यूरो स्पेनिश कम्पनियों के शेयरों में लगाने होते हैं या स्पेनिश बैंक में 10 लाख यूरो जमा करने होंगे।
साइप्रस (12 करोड़ रुपए):
यहां की नागरिकता प्राप्त करने के लिए वर्तमान निवेश विकल्पों में कम से कम 20 लाख यूरो का रियल एस्टेट में निवेश या देश के किसी बिजनैस में इतना ही निवेश करना होता है। 3 लाख यूरो अथवा उससे अधिक की सम्पत्ति खरीद कर तथा विदेश से वहां के बैंक अकाऊंट में 30 हजार यूरो ट्रांसफर करके (जिसे तीन साल के लिए लॉक कर दिया जाता है) भी रैजीडैंसी प्राप्त की जा सकती है।
न्यूजीलैंड (14 करोड़ रुपए):
न्यूजीलैंड में आप दो प्रोग्राम्स के तहत रह, काम तथा पढाई कर सकते हैं। पहले प्रोग्राम में आवेदक को 1 करोड़ न्यूजीलैंड डॉलर तीन साल के दौरान निवेश करने होते हैं। इस विकल्प में न तो उम्र सीमा है और न ही भाषा ज्ञान अथवा कारोबारी अनुभव की जरूरत है।
दूसरे विकल्प के तहत 4 साल के दौरान 30 लाख न्यूजीलैंड डॉलर का निवेश करना होता है परंतु आवेदक की उम्र 65 के ऊपर हो, वह अंग्रेजी बोल सकता हो और 3 साल का वर्क एक्पीरिएंस भी उसे होना चाहिए।
ITP Indian Travel Places: Food, Travel, Tourism Business Events and Trade Shows